अंबाला सिटी। शहर के रेलवे स्टेशन फाटक के पास रविवार शाम एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सिटी जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शहर नागरिक अस्पताल में बनी मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार सिटी जीआरपी इंचार्ज विलायती राम ने बताया कि रविवार शाम करीब 4:30 बजे कैथल के गांव खरोदी निवासी सुखविंदर सिंह (40) की सिटी रेलवे स्टेशन फाटक के पास अंबाला कैंट से अमृतसर की ओर जा रही सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया की मृतक युवक की जेब से एक पर्ची मिली है जिस पर लिखे मोबाइल नंबर पर फोन करने पर उसकी शनाख्त हुई है। सिटी जीआरपी इंचार्ज विल आईटी राम ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर शहर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा युवक के शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।