बराड़ा। उगाला गांव में बिजली के अघोषित व लंबे कटों के कारण लोग बेहद परेशान हैं। दिन में कई कई बार ब्रेक डाउन रहती है। इस कारण कई कई घंटे बिजली नहीं आ पाती। गर्मी के मौसम में बिजली की अधिक से अधिक आवश्यकता है। लेकिन, बिजली के कटों के कारण पंखे, कूलर व एसी शोपीस बन चुके हैं।
संजय सिंह, रोशन लाल, नेत्र पाल व प्रदीप ने बताया कि जगमग योजना के तहत बिजली सुचारू होनी चाहिए लेकिन बिजली के घंटों के कट अभी भी बरकरार हैं। इस कारण लोग परेशान हैं। यही हालत आसपास के गांव सूभरी, कसेरला, जलूबी के है। लोगों ने बताया कि गांवों में बिजली के तार पुराने हैं जोकि बदले जाने चाहिए। लोगों ने बताया कि बिजली के कट लगने से पहले बिजली विभाग को सूचना देनी चाहिए ताकि लोग इसकी वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें। एसडीओ अधोया बिजली बोर्ड आदित्य शुक्ला ने बताया कि जब बिजली की खराबी आ जाती है तो हमें बिजली कट करनी पड़ती है। वैसे बिजली सुचारू रूप से दी जा रही है।