अंबाला सिटी। 12 से 14 उम्र के बच्चों को टीका लगाने का अभियान लगातार जारी है। वीरवार को जिले में करीब 15 सौ बच्चों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। अभिभावक बच्चों को लेकर टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। जहां बच्चों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। टीकाकरण केंद्र को लेकर नोडल अधिकारी सुनिधी ने बताया कि होली के बाद बच्चों को टीका लगाने के अभियान को ओर तेज किया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द सभी बच्चों को टीका लगाया जा सके।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा वीरवार को कुल 2 हजार 99 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इसमें 81 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है। वहीं अभी तक कुल 20 लाख 31 हजार 480 कोरोना से बचाव की डोज लगाई गई है। इनमें 10 लाख 29 हजार 581 को पहली तो 9 लाख 86 हजार 118 दूसरी डोज लगाई गई है। इसके अलावा अभी तक कुल 15 हजार 781 बूस्टर डोज लगाई गई है।