संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जीएमएन कॉलेज छावनी के जनसंचार विभाग तथा ओस्का के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन ई-वर्कशॉप हुई। जिसका विषय युवाओं के विकास में संचार मीडिया एवं तकनीक के महत्व रहा। प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह के निर्देशन और ओस्का के नेतृत्व में सफल आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अंजू जैन व डॉ. वीके जैन ने मुख्यातिथि का अभिनंदन भारतीय संस्कृति के आधार पर किया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि व वक्ता डॉ. संदीप मारवाह, नोएडा फिल्म सिटी के फाउंडर, टेलीविजन नोएडा के निदेशक सात वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में संचार और तकनीक युवाओं के विकास और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। इसी शृंखला में कार्यक्रम के दूसरे वक्ता विख्यात मोटिवेटर व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के प्रवक्ता डॉ. आबिद अली रहे।
मौके पर करनाल क्षेत्रीय सहायक निदेशक इग्नू डॉ. धर्मपाल, ओस्का के मुख्य संरक्षक डॉ. धर्मपाल कार्यशाला संयोजक डॉ. चंद्रपाल पूनिया, संयोजक सचिव डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. एसएस नैन, डॉ. केके पूनिया, रचना खन्ना, डॉ. राजेंद्र देशवाल, डॉ. एसके पांडे ,डॉ. अमित. प्रो सज्जन सिंह, बृजेश कुमार, राम मूर्ति आदि मौजूद रहे।