फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 15 किलोमीटर नाले को चार फुट से चौड़ा कर 11 फुट होगा, निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। माॅडल टाउन से मटहेड़ी जट्टान से होते हुए इस्माइलपुर की तरफ जाने वाले नाले (खाल) को सिंचाई विभाग ने चौड़ा किया जा रहा है। यह कच्चा नाला पहले 4 फुट का था। अब इसे 11 फुट तक चौड़ा किया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में सिंचाई विभाग अधिकारियों को नालों को चौड़ा करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही मेयर सैलजा सचदेवा ने भी मुख्यमंत्री को नालों को चौड़ा करवाने के लिए पत्र लिखा था। मेयर सैलजा सचदेवा और मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन

यह नाला शहर के मॉडल टाउन से होते हुए ग्रामीण क्षेत्र में मटहेड़ी जट्टान से होते हुए इस्माइलपुर पहुंचता है। नाला चौड़ा होने से शहर से बरसाती पानी की निकासी हो सकेगी। मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने गुरुवार को सिंचाई विभाग अधिकारियों के साथ मटहेड़ी जट्टान में जाकर नाले का निरीक्षण भी किया। सचदेवा ने कहा कि अर्थमूविंग मशीन से नाले को चौड़ा किया जा रहा है। नाला चौड़ा होने से इसकी पानी निकासी की क्षमता तीन गुना हो गई है। यह नाला पहले 4 फुट का था, अब इसे चौड़ा कर 11 फुट का किया जा रहा है। उनके साथ मोहित आहलूवालिया और प्रीतम सिंह गिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें