अंबाला। जिले की 15 गोशालाएं सरकार के अनुदान का इंतजार कर रही हैं। ऐसे में गोशालाओं में रखे गए पशुओं को हरे चारे की कमी सताने लगी है।
संस्था से जुड़े गणमान्य द्वारा दिए गए दान से गोवंश का पेट भरा जा रहा है, लेकिन आने वाले समय में यह दिक्कत बढ़ सकती है। पिछले लगभग एक वर्ष से यह समस्या बनी हुई है जबकि सरकार द्वारा वर्ष 2025 में हरे चारे के तहत अनुदान देने की घोषणा भी की गई थी। गोशाला संचालकों को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही अनुदान राशि करेगी ताकि गोवंश को हरे चारा मिलता रहे।
जानकारी के अनुसार जिले में अंबाला कैंट स्थित रामबाग गोशाला के अलावा सिटी में तीन, नारायणगढ़ में दो गोशालाएं हैं। इसी प्रकार बराड़ा,साहा, मुलाना और अन्य जगह भी कुछ गोशालाएं बनी हुई हैं,जहां बेसहारा गोवंश का रखा जाता है। प्रत्येक वर्ष सरकारी की तरफ से अनुदान के रुप में जिले की इन गोशालाओं को लगभग पांच करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जाती है, लेकिन पिछले एक वर्ष से अनुदान राशि न आने के कारण अब गोशालाओं में हरे चारे की समस्या गंभीर होने लगी है। वर्ष 2024 में अंबाला कैंट स्थित रामबाग गोशाला को लगभग 35 लाख रुपये का अनुदान मिला था जोकि पशुओं के रख-रखाव पर खर्च किया गया था। संवाद