अंबाला। नगर परिषद सदर के कार्यालय में अब अधिकारी और कर्मचारी अपनी मर्जी से इधर-उधर नहीं घूम सकेंगे। कार्यालय में आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्यकारी अधिकारी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब सभी अधिकारी और कर्मचारियों को प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपनी सीट पर अनिवार्य रूप से मौजूद रहना होगा।
कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उनके संज्ञान में यह बात आई थी कि छावनी के लोग, पार्षद और अन्य व्यक्ति अपनी शिकायतों और जरूरी आवेदनों के निपटान के लिए दफ्तर आते हैं। संवाद