फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल हुई मृत की गाय की वीडियो ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल हुई मृत गाय की वीडियो ने खोली शहर में सफाई व्यवस्था की पोल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सोशल मीडिया पर वायरल हुई कैंट बस स्टैंड पर मृत गाय की वीडियो ने यहां की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। खुलासा स्वच्छ भारत मिशन के एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन के छापे के दौरान हुआ। दरअसल दो दिन पहले सोशल मीडिया पर उन्हें बस स्टैंड पर मृत गाय पड़ी रहने की सूचना मिली थी, जिसे देखने वह चंडीगढ़ से आए थे। देखने पर पता चला कि गाय जिंदा है। उन्होंने तुरंत बस स्टैंड के एसएसए को गाय का उपचार करवाने तथा गोशाला भेजने का आदेश दिया था। इससे पहले चेयरमैन एसएसए के साथ बस स्टैंड की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्हें जगह-जगह गंदगी पड़ी मिली, जिसे देखकर वह भड़क गए और सबके सामने एसएसए को लताड़े हुए कहा कि ‘बताओ कहां है सफाई, बस स्टैंड तो कचरे का डिब्बा बना पड़ा है’। हालांकि एसएसए बार-बार चेयरमैन को अपनी सफाई देते रहे। मगर उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी और बस स्टेंड पर जो भी अव्यवस्था दिखी फटकार लगाते रहे। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस संबंध में अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेंगे।
विज्ञापन

कर्मी ने रोकर सुनाया दुखड़ा, सफाई दरोगा को फोन पर लगाई फटकार
बात यहीं खत्म नहीं हुई। स्वच्छ भारत मिशन के एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र छापे के दौरान सबसे पहले महिला शौैचालय को जांचा। इसके बाद उन्होंने वाटर कूलर के पास फैली गंदगी को देख मौजूद कर्मचारियों को जमकर लताड़ा। बस स्टैंड परिसर में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा गया तो इस पर एक सफाई कर्मी फूट-फूटकर रोने लगा। उसने कहा उसे दो माह से सैलरी ही नहीं मिली हैै। जिस पर सुभाष चंद्र ने सफाई दरोगा को फोन पर डांटा। दरोगा ने आश्वासन दिया की वह जल्द ही कर्मी की सैलरी दिलवाएंगे। इतना ही नहीं सुभाष चंद्र ने जांच के दौरान यात्रियों से बातचीत की व कार्यालय में सफाई कर्मियों के रजिस्टर को भी जांचा। चंद्र ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाए हुए है, इसलिए गंदगी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें