फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती फिल्म के खिलाफ समाज अहमदाबाद में करेगा प्रदर्शन : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
पद्मावती फिल्म के खिलाफ राजपूत समाज अहमदाबाद में करेगा प्रदर्शन : राणा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
फिल्म पद्मावती को लेकर राजपूत समाज के लोग तीन दिसंबर को अहमदाबाद में रोष जताएंगे। राजपूत समाज के लोगों को न्यौता देने के लिए समाज के वरिष्ठ नेता और महाराज पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां अफगानिस्तान से भारत लेकर आने वाले शेर सिंह राणा सोमवार को अंबाला पहुंचे। शेर सिंह राणा ने बताया कि 25 नवंबर को सूरत से देशव्यापी अभियान का आगाज करके तीन दिसंबर को अहमदाबाद में समापन कर फिल्म पर रोक लगाने की आवाज बुलंद करेंगे।
अंबाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने में इस फिल्म को लेकर विरोध जारी है। राणा ने कहा कि किसी को भी देश का माहौल खराब करके पैसे नहीं कमाने दिए जाएंगे। उन्होंने रानी पद्मावती का किरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण द्वारा प्रमोट किए जा रहे प्रोडक्ट का भी बहिष्कार करने का आह्वान किया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा इस फिल्म का विरोध जताने संबंधी दिए गए बयान पर भी संतुष्टि जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नारायणगढ़ में फिल्म पद्मावती को लेकर राजपूत समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में सर्वसमाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान राजपूत समाज के लोगों ने कहा कि संजय लीला भंसाली हमेशा भारतीय वीरांगनाओं पर छींटाकशी करने वाली फिल्मों का निर्माण करके समुदाय की भावनाओं को आघात पहुंचाते हैं। वकील सुखविंदर नारा ने कहा कि फिल्म समाज को आइना दिखाने का काम करती है जिसका युवाओं पर प्रभाव पड़ता है। फिल्म पद्मावती में इतिहास और ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करके संजय लीला भंसाली ने अनुचित किया है, ऐसे में इस फिल्म को रिलीज करने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। इस दौरान मदनपाल राणा, जय प्रकाश चौहान, सुदेश राणा नंबरदार, भूम सिंह राणा, जयवीर सिंह राणा, विक्रम राणा, सुरिंदर राणा, मनोज राणा, एडवोकेट विकास शर्मा, धर्मवीर धीमान, सुरिंदर सैनी, राकेश बिंदल, अनिल राणा, जरनैल सिंह बड़ागढ़, धर्मवीर ढींढसा, बलदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें