फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 1.35 लाख की ठगी का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। साइबर क्राइम पुलिस ने बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 1,35,565 रुपये की ठगी करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नई दिल्ली के नजफगढ़ निवासी जय किशन के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला 27 अगस्त का है। मोहड़ी गांव निवासी शिकायतकर्ता दलजीत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी बनकर उसे क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। ठग ने बातों में उलझाकर ओटीपी हासिल किया और पंजीकृत मोबाइल नंबर बदलकर खाते से 1.35 लाख की अवैध निकासी कर ली। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर 8 सितंबर को समस्तीपुर, बिहार निवासी जोकि मौजूदा समय में नई दिल्ली नजफगढ़ में रह रहा था, को काबू किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें