फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी के लिए दामाद ने कर दी सास व गोद लिए साले की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सिटी रामनगर में हुए डबल मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने 48 घंटे में ही सुलझा लिया है। महिला व उसके गोद लिए बेटे की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके दामाद ने ही की थी, इसके बाद वह फरार हो गया था। प्रॉपर्टी व पैसों को लेकर दामाद अपनी सास से झगड़ रहा था। बीते वीरवार को भी उसने झगड़ा किया था, जिसके बाद वह चला गया था। पुलिस ने मामले में छानबीन की तो कुछ सुराग मिले, जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। शनिवार को अंबाला पुलिस की स्पेशल टीम ने आरोपी को कैंट रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा और उसका रिमांड हासिल करने का प्रयास किया जाएगा।
एसपी अशोक कुमार ने बताया कि जांच के दौरान आपसी कड़ियां जोड़ते हुए देवेंद्र के दामाद आरोपी राजेश कुमार निवासी गांव जोगनी, जिला कांगड़ा व हाल किराएदार जगाधरी वर्कशॉप को कैंट रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पता चला कि राजेश कुमार महिला निर्मला से प्रॉपर्टी और पैसों को लेकर झगड़ा करता रहता था। करीब एक हफ्ते पहले भी राजेश अपनी सास निर्मला के पास आया। तब उसका पैसों और प्रॉपर्टी की बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान उसने एक दुकान को ताला भी लगा दिया था। निर्मला ने तब उसे पांच हजार रुपये देने का वादा किया था। मगर इसके बाद बीते वीरवार जब राजेश फिर देवेंद्र की अनुपस्थिति में राम नगर आया तो उसने निर्मला से पांच हजार रुपये मांगे। इसी दौरान दोनों की बहस हो गई और राजेश ने निर्मला की ईंट मारकर हत्या कर दी। जब उसका बेटा पास आया तो उसने नाड़े से मासूम बच्चे दिनेश का गला घोंटकर उसकी भी हत्या कर दी। इसके बाद राजेश मौके से फरार हो गया। छानबीन के दौरान पुलिस ने निर्मला के पति देवेंद्र से जब पूछताछ की तो पुलिस को पूर्व में हुए दामाद राजेश के साथ झगड़े की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने अपना नेटवर्क राजेश पर केंद्रित कर दिया था। फिर जब कड़ी मिलाई गई तो राजेश वारदात वाले दिन अपने घर नहीं मिला जिसके बाद पुलिस का शक पुख्ता हुआ। ठोस साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को शनिवार दबोच लिया।
विज्ञापन


वीरवार रात्रि हुआ था दोहरा हत्याकांड
सिटी राम नगर में रहने वाले 60 वर्षीय देवेंद्र कुमार कपड़ा मार्केट में कंबल व तौलिए का कारोबार करता है और उसके चार बच्चे थे। तीन बेटियां शादीशुदा हैं और उनके एक बेटे की करीब 4 साल पहले बीमारी की वजह से मृत्यु हो गई थी। तब से उनकी पत्नी निर्मल उर्फ बबली मानसिक परेशान रहती थी। इसलिए उन्होंने आपसी रजामंदी से चार साल पहले एक लड़के को गोद लिया था जिसका नाम दिनेश रखा था। बीती आठ नवंबर को मार्केट बंद होने के कारण देवेंद्र नंगल डैम ट्रेन से दुकानदारों के पास उधार के सामान के पैसे लेने गए थे। उसी रात करीब नौ बजे वह ट्रेन से अंबाला उतरा जिसके बाद रसीद बुक मोबाइल और 15 हजार रुपये दुकान में रख कर घर की तरफ चला। यहां करीब पौने दस बजे घर पहुंचने पर उसने देखा की उसकी पत्नी निर्मल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसी शव के पास उनका गोद लिया बेटा दिनेश भी मृत अवस्था में पड़ा था। शोर हुआ तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

.................
पुलिस को शुरुआती जांच में कुछ साक्ष्य मिले थे, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। आरोपी महिला का दामाद राजेश निकला जोकि पैसों की मांग कर रहा था। उसी ने ईंट मारकर महिला की हत्या की जबकि बच्चे का गला घोंट दिया। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
- अशोक कुमार, एसपी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें