फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका शिमला रेल लाइन पर दौड़ेगा विस्टा डोम कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। विश्व धरोहर में शामिल नैरो गेज कालका-शिमला रेल सेक्शन पर अब आधुनिक किस्म के डिब्बों में सफर कर यात्री मनोरम नजारों का आनंद उठा सकेंगे। रेलवे द्वारा इस ऐतिहासिक रेलमार्ग पर विस्टा डोम (निहार) कोच का इस्तेमाल किया जाएगा। इस कोच की खासियत है कि इसकी छत शीशे से बनाई गई है। ताकि ट्रेन में सफर कर रहे यात्री छत के ऊपर पहाड़ों के प्राकृतिक दृश्यों का सभी तरफ से अवलोकन कर सके। इस पारदर्शी कोच में बैठकर पर्यटक कालका से शिमला तक आने वाली वादियों को निहार सकेंगे।
शनिवार को कालका-शिमला रेल सेक्शन पर विस्टा डोम कोच का ट्रायल किया गया। रेलवे की कालका रेलवे कैरिज एंड वैगन डिपो द्वारा बनाए गए इस कोच को ट्रैक पर चलाया गया और इस दौरान सकारात्मक नतीजे रहे। जल्द ही इस कोच को अब ट्रेनों में लगाकर चलाया जाएगा। कोच की खासियत है कि इसमें आधुनिक एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसकी सीट सुविधाजनक है जबकि टायलट में भी आधुनिक सुविधाएं है।
विज्ञापन


यह अन्य खूबियां कोच में
अंबाला रेल मंडल के अधीन आने वाले कालका रेलवे कैरिज एंड वैगन डिपो द्वारा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आधुनिक कोच का निर्माण किया गया है। कोच पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया गया है। पारदर्शी कोच में बैठकर पर्यटक कालका से शिमला तक आने वाली वादियों को चारों ओर से निहार सकेंगे। इस डिब्बे के दरवाजों एवं खिड़कियों पर अतिरिक्त सुरक्षा के लिए कठोर शीशे का इस्तेमाल किया गया है एवं दरवाजों पर स्टील की रेलिंग लगाई गई है। कोच के अंदर सुंदर दिखने वाली फ्लोरिंग व लाइटिंग की गई है। इसमें समय के साथ-साथ तापमान दिखाने वाला यंत्र भी लगाया गया है। कालका शिमला रेलवे सेक्शन पर चलने वाला अपनी तरह का पहला सवारी कोच होगा। कालका शिमला रेलवे लाइन पर चलने वाली गाडिय़ों के डिब्बे लाल व पीले रंगों के हैं परंतु इस कोच का रंग उनसे अलग है। यह कोच वायलेट व सुनहरे रंगों से रंगा गया है। इसमें सफर करने के लिए पर्यटकों को बुकिंग करवानी पड़ेगी। पर्यटकों की डिमांड को देखते हुए इस तरह के अन्य कोच भी रेल मंडल तैयार करेगा।
विज्ञापन

...................
शनिवार को कोच का ट्रायल किया गया है। कोच आधुनिक किस्म है जिसमें छत से मनोहर दृश्य देखने की सुविधा है। इसके अलावा कई खूबियां कोच में है। यात्री इस कोच में सफर कर आनंद ले सकेंगे।
- प्रवीण गौड़ द्विवेदी, सीनियर डीसीएम, अंबाला रेल मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें