फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

135 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का सीएम ने किया शिलान्यास व उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़ में 135 करोड़ की परियोजनाओं का सीएम ने किया शिलान्यास और उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। वीरवार को नारायणगढ़ की राज्यमंत्री नायब सैनी द्वारा अनाज मंडी में आयोजित धन्यवाद रैली में पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने क्षेत्र में करीब 135 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया, वहीं कई योजनाओं का उद्घाटन भी किया। उन्होंने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 85 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि नंबरदारों का मानदेय बढ़ाया जाएगा, वहीं छछरौली में नौ छोटे बांध बनाने की योजना है, जिनमें दो को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं।
सीएम ने धन्यवाद रैली में सब्जी-फलों के उत्पादान को देखते हुए विशेष घोषणा की। उन्होंने कहा कि नारायणगढ़ क्षेत्र में सब्जी व फलों के उत्पादन को देखते हुए 50 करोड़ की राशि से महाराणा प्रताप विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र खोला जाएगा। इस अध्ययन केंद्र की आधारशिला भी सीएम ने रखी। इस मौके पर सांसद रतन लाल कटारिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, विधायक असीम गोयल, बलवंत सढौरा, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष समय सिहं भाटी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम गिरीश कुमार, महामंत्री एडवोकेट वेद पाल, भाजपा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, प्रदेश प्रवक्ता डा. संजय शर्मा, भाजपा नेता जवाहर सैनी, जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, एससी सैल के जिला अध्यक्ष सुरेश सहोता, किसान सैल के जिला अध्यक्ष साहब सिंह मोहड़ी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय लाकड़ा, जिला महामंत्री सतीश मेहता, राजेश बतौरा के अलावा बड़ी संख्या में अन्य भाजपा पदाधिकारी, मण्डलों के अध्यक्ष व सरपंच यूनियन प्रधान जसविंद्र बख्तुआ, अशोक पाल शहजादपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

340 बागवानी गांव विकसित होंगे : धनखड़
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रदेश में सब्जी और फल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 510 करोड़ रुपए की लागत से 340 बागवानी गांव विकसित किए जाएंगे। इस सरकार से पूर्व कांग्रेस व इनेलो की सरकार ने 15 वर्षों में किसानों को फसल मुआवजे के रूप में 1500 करोड़ रुपए ही दिए थे जबकि वर्तमान सरकार ने हर वर्ष एक हजार करोड़ रुपए अर्थात चार हजार करोड़ रुपए अब तक किसानों को वितरित किए हैं।
विज्ञापन

यह कार्य किए मंजूर
रैली के संयोजक व राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मांग पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा परिवहन के सब डिपू नारायणगढ़ की विशेष मरम्मत को स्वीकृति, हुसैनी गौशाल के लिए 21 लाख रुपये, 40 गांवों में सामुदायिक केंद्रों के निर्माण, पीएचसी अंबली को सीएचसी का दर्जा देने, 22 सड़कों के लिए 35 करोड़ रुपये मुख्य रूप से शामिल हैं।
इन विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया
- नारायणगढ़ में 162.49 लाख की लागत से बने सिविल रेस्ट हाउस का उद्घाटन किया।
- 266.89 लाख की लागत से गांव धनाना में बने प्राथमिक स्वासभ्थ्य केंद्र के भवन का उद्घाटन किया।
- गांव बड़ागढ में 898 लाख की लागत से बनने वाले मॉर्डन स्पोट्र्स स्टेडियम का शिलान्यास।
- जगाधरी-बिलासपुर-सढौरा-नारायणगढ़-रायपुररानी रोड पर जिले में 2071.41 लाख की राशि से 7.02 किलोमीटर सड़क के चौड़ा करने के कार्य का शिलान्यास।
- लालपुर से रजौली तक बनने वाली 6.60 किलोमीटर लंबी, जिस पर 1181.72 लाख की लागत आएगी, नई सड़क का शिलान्यास।
- गांव कोड़वा खुर्द से रछेड़ी तक 401.27 लाख रुपये लागत से बनने वाली तीन किमी सड़क का शिलान्यास।
- 413.56 लाख रुपये की लागत से शहजादपुर अनाज मंडी के विस्तार कार्य का शिलान्यास।
- गांव चाणसौली में लगभग 80 एकड़ से अधिक भूमि पर बनने वाले महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के रिजनल सेंटर की आधारशिला।
- बराड़ा में 751.91 लाख रुपये की लागत से बनाए गए नए लघु सचिवालय का उद्घाटन।
- मोहड़ी-केसरी-बीहटा रोड पर अंबाला-सहारनपुर रेलवे लाइन पर 2500 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रेलवे ऊपरगामी पुल (आरओबी) का शिलान्यास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें