फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के लिए 1240 जवान रहेंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण व सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिलाभर में पुलिस का चप्पे पर पहरा रहेगा। अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने जिलाभर में 1240 जवान सुरक्षा के लिए तैनात कर दिए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए संवेदनशील व अन्य स्थानों पर 79 विशेष पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं। इन नाकों पर आने-जाने वाले हर संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों और शहर के प्रवेश द्वारों पर निगरानी बढ़ा दी है। इस भारी बल में सिविल पुलिस के साथ-साथ पीसीआर राइडर्स, क्विक रिस्पॉन्स टीम, दुर्गा शक्ति की विशेष टीमें शामिल हैं। समारोह स्थल से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक हर जगह जवानों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें