फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियों में हावड़ा-जम्मू के बीच चार वीकली स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच अप्रैल से 17 जून तक हावड़ा-जम्मू के बीच चलेगी वीकली चार स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
गर्मियों में यात्रियों की रिजर्वेशन संबंधी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने जम्मू से हावड़ा के बीच चार समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वीकली चलने वाली यह ट्रेनें जम्मू-हावड़ा के बीच एक दर्जन से अधिक फेरे लगाएंगी। इन स्पेशल ट्रेनों को रेलवे द्वारा पांच अप्रैल से 17 जून तक चलाया जाएगा। स्पेशल ट्रेन का सबसे ज्यादा लाभ सेना के जवानों व उनके परिवारों को होगा जोकि इस समय जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। जानकारी मुताबिक रेलवे पांच अप्रैल से छह मई तक हावड़ा-जम्मूतवी के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन नंबर 03051/03052 चलाएगी। ट्रेन नंबर 03051 पांच अप्रैल से तीन मई को प्रत्येक वीरवार हावड़ा से रवाना होगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 03052 जम्मूतवी से आठ अप्रैल से छह मई तक प्रत्येक रविवार चलेगी। 10 मई से 17 जून तक समर स्पेशल ट्रेन नंबर 82303-04 जम्मू-हावड़ा के बीच चलेगी। ट्रेन नंबर 82303 10 मई से 14 जून तक प्रत्येक सप्ताह वीरवार को हावड़ा से चलेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 82304 जम्मूतवी से हावड़ा के लिए हर रविवार 13 मई से 16 जून तक चलेगी। चारों ट्रेनों में तीन एसी श्रेणी कोच, 11 स्लीपर क्लास और जनरल कोच होंगे। इसके अलावा बीच मार्ग में ट्रेन पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, मुगलसराय, गया, कोदेरमा, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्धामन स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन


हावड़ा एक्सप्रेस रद्द, यात्री परेशान
अंबाला कैंट। वहीं परिचालन कारणों से रेलवे ने रविवार को हावड़ा से अमृतसर के मध्य चलने वाली ट्रेन नंबर 13005 को रद्द कर दिया है। रेल मंडल सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि इस ट्रेन के रद्द होने की वजह से अब तीन अप्रैल को अमृतसर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन नंबर 13006 को भी रद्द किया जाएगा। इसके बाद ट्रेन अपने सामान्य समय पर चलेगी। बता दें कि हावड़ा एक्सप्रेस रूट पर सर्वाधिक लोकप्रिय ट्रेन है और इसके रद्द होने पर हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें