फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- लगातार हो रही चोरियों सें दुकानदार दहशत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ चोर : एक ही रात में 13 दुकानों के ताले तोड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
नारायणगढ़ क्षेत्र में पिछले तीन दिनों के दौरान दूसरी बार चोरी की वारदात होने से जहां व्यापारी वर्ग दहशत में है, वहीं पुलिस व्यवस्था पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। गत दिवस एक मोबाइल शॉप में हुई चोरी की घटना की पुलिसिया स्याही अभी सूखी ही नहीं थी कि चोरों ने एक बार फिर पुलिस के लिए चुनौती पैदा कर दी। बेखौफ चोर एक ही रात में 13 दुकानों के ताले तोड़ सामान और नकदी पर हाथ साफ कर गए। फिलहाल पुलिस ने शिकायतों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन एक साथ इतनी दुकानों के ताले टूटने से दुकानदारों में भारी रोष है।
जानकारी मुताबिक चोरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर एक के साथ लगती मिल्क रोड पर स्थित दुकानों से कीमती सामान सहित नकदी चुरा ली। राजकीय राजमार्ग नंबर एक पर स्थित बैटरी दुकान के संचालक संजीव कुमार ने बताया कि वह मंगलवार की रात दुकान बंद करके घर चला गया था। बुधवार सुबह आया तो पाया कि दुकान का शटर व ताला टूटा था। वहीं इसी प्रकार पतंजलि सेवा केंद्र के संचालक अशोक कुमार ने बताया कि उसे फोन पर सूचना मिली कि दुकान का ताला टूटा पड़ा है। होम्योपैथिक राकेश ने बताया कि उसे भी फोन पर सूचना मिली थी जिस पर उसने दुकान पर आकर चेक किया तो पाया कि शटर और ताले टूटे मिले। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनकी शॉप से करीब 14,500 रुपये की नकदी भी चोरी कर ली। वहीं एक बुटिक शॉप के ताले भी चोरों ने चटका डाले। इस दुकान से चोरों ने गल्ले में रखी करीब छह हजार रुपये की नकदी साफ कर दी। इसी प्रकार विशाल भोजनालय संचालक रति राम ने बताया कि उसकी दुकान में बाइक खड़ी की थी। चोर बाइक के साथ-साथ इनवर्टर और बैटरी भी ले गए।
विज्ञापन


उधर, शर्मा जनरल स्टोर के संचालक मयूर शर्मा ने बताया कि जब वह बुधवार सुबह दुकान पर आया तो उसे शटर और ताले टूटे हुए मिले। पुलिस को सूचित किया गया और चेक करने पर करीब 5 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। इसी तरह सिंगला जनरल स्टोर संचालक अजय सिंगला ने बताया कि उसे जैसे ही सूचना मिली तो वह दुकान पर पहुंचा तो देखा की दुकान का शटर व ताला टूटा होने के साथ साथ उसका गल्ला दुकान से बाहर दूर पड़ा था। इसी प्रकार धारी मेडिकल स्टोर, सैनी मेडिकल स्टोर, रेखा और बंसल लैबोरट्री, वीरेंद्र एडवोकेट की दुकान के भी शटर और ताले टूटे मिले।

लोगों में दहशत का माहौल
बेशक पुलिस यहां गश्त के दावे कर रही हो, लेकिन चोर उनके लिए चुनौती बन रहे हैं। चोरी की इन घटनाओं से लोगों में दहशत है। स्थानीय निवासियों में पंकज रस्तोगी, धीरज लांबा, पवन गुप्ता, गिरधारी लाल, राजबीर सिंह का कहना है कि पुलिस गश्त न होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस दावा करती है कि गश्त की जा रही है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।
विज्ञापन


चोरी की घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की गश्त नियमित रूप से जारी है, जबकि जल्द ही पुलिस इन आरोपियों को काबू कर लेगी। - कमलजीत सिंह, थाना प्रभारी नारायणगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें