फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कनाडा भेजने के नाम पर 11.50 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कनाडा भेजने के नाम पर गोबिंदगढ़ निवासी धनबंत से 11 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। बलदेव नगर थाना पुलिस ने धनबंत की शिकायत पर रचना जग्गी व पुरुषोत्तम भट्ठी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नग्गल थाना क्षेत्र के गोबिंदगढ़ निवासी धनबंत सिंह ने बताया कि वह बेटे जश्नदीप को विदेश भेजना चाहता था। वह बेटे को कनाडा भेजने के लिए विश्वास ग्रुप के पास गया था। झांसे में लेते हुए आरोपियों ने 24 लाख रुपये में भेजने की बात कही थी। एक के बाद एक पेमेंट लेते रहे। इस तरह से कुल 11 लाख 50 हजार रुपये ले लिए और बेटे को विदेश भी नहीं भेजा। वह सेंटर के चक्कर काटते रहे तो स्टाफ ने कहा कि संचालक पुरुषोत्तम भट्ठी यूएसए गए हुए है। कुछ समय बाद गए तो सभी कर्मचारियों के फोन नंबर बंद आ रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें