फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीट्स की दुकान पर कार्रवाई नहीं करने पर निगम कर्मियों से नोंकझोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठाई की दुकान पर कार्रवाई नहीं करने पर निगम कर्मियों से नोकझोंक
विज्ञापन

फोटो नंबर : 18, 19 व 20
कांग्रेस भवन के साथ मिठाई की दुकान सड़क तक, निगम ने नहीं की कार्रवाई तो लोगों ने जताया विरोध
बाजारों में भी विभिन्न स्थानों पर झेलना पड़ा निगम टीम को विरोध
दुकानदारों का आरोप- निगम और पुलिस पारदर्शिता से नहीं कर रही कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। निगम और पुलिस द्वारा मंगलवार सुबह बाजारों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। सुबह हनुमान मार्केट, सदर बाजार, हलवाई बाजार, निकलसन रोड, गांधी मार्केट, राय मार्केट व अन्य बाजारों में टीमों ने दुकानों के आगे पड़े अस्थायी सामान को उठाकर जब्त किया। कांग्रेस भवन के साथ गांधी मार्केट रोड पर एक मिठाई की दुकान के आगे अतिक्रमण पर निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर इसका विरोध अन्य दुकानदारों ने जताया, मगर निगम टीम यहां बिना कोई कार्रवाई किए आगे बढ़ गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही निगम सेनेटरी ब्रांच व अन्य टीमें पुलिस बल के साथ बाजारों में उतर गईं। बीते सप्ताह से आरंभ किए गए अभियान को मंगलवार भी जारी रखा गया। दुकानदारों से कुछ बहस निगम टीम की हुई। दुकानदारों का आरोप था कि चहेते दुकानदारों को अतिक्रमण करने की छूट दी जा रही है। हनुमान मार्केट में दुकानदारों ने निगम टीम को आश्वस्त किया कि सभी दुकानदार दुकानों के अंदर अपना सामान रखेंगे। बाजार एसोसिएशन के प्रधान विनोद जौहर ने सभी दुकानदारों को सामान अंदर रखने का आह्वान किया। इसके उपरांत निगम टीम हलवाई बाजार, बजाजा बाजार, सदर बाजार होते हुए सदर चौक पर पहुंच गई। पंसारी बाजार के निकट भी कई दुकानें सड़क पर लगी मिलीं, मगर यहां कार्रवाई करने के बजाय निगम टीम ने अन्य दुकानों को अपना निशाना बनाया जिससे दुकानदारों में रोष था। बढ़ते विरोध के बाद टीम लौट गई। कार्रवाई के दौरान निगम से सुरेंद्र राणा, विक्रम, एसएचओ कैंट विजय कुमार व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें