फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने भाजपा सरकार पर लगाया वायदाखिलाफी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सबका साथ, सबका विकास’ भाषणों तक सिमटा : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना।
कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि भाजपा का नारा ‘सबका साथ, सबका विकास’ सिर्फ भाषणों तक ही सिमटा है। सरकार अपने किए वायदों को पूरा नहीं कर रही है। वे वीरवार को मुलाना में हुई नुक्कड़ सभा में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारा देकर भाजपा ने अपना ही मजाक बना लिया है। भाजपा का विकास तो केवल भाषणों तक ही सीमित है, जबकि प्रदेश में आज भी अधिकांश परिवारों में युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद सैनी ने कहा कि आज भाजपा सरकार प्रचंड बहुमत से सत्ता में है तो सरकार को विकास करने से किसने रोका है, विकास करके दिखाए। उन्होंने कहा कि यह वही भाजपा पार्टी है, जिसको कभी जिला स्तर की मीटिंग में 100 से ज्यादा सदस्य नहीं मिले। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनता से वायदा खिलाफी का आरोप लगाया।
राजकुमार सैनी ने कहा कि देश की आजादी के बाद से देश में 12 बार कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है। देश की जो दयनीय स्थिति है उसके लिये सबसे ज्यादा कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। देश की आजादी में सबसे ज्यादा योगदान ब्राह्मण समाज का रहा है। ब्राह्मण समाज के साथ बैकवर्ड समाज के लोगों ने अंग्रेजों से लोहा लिया था, जिसके कारण अंग्रेजों ने इन सभी को ब्लैक लिस्ट में डाल कर हर प्रकार की सुविधा से वंचित कर दिया था, जो अभी तक चल रहा है। गोरे अंग्रेज तो चले गये लेकिन काले अंग्रेज शासन कर रहे हैं।
विज्ञापन


जाट आरक्षण पर उन्होंने कहा कि सरकार दादागिरी करने वालों को आरक्षण देती रहेगी। आगजनी, लूटपाट और हत्या करने वालों को नौकरी व मुआवजा देती रहेगी तो यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। इससे तो साफ है कि जिस जाति के लोग मजबूत हैं तो वह दादागिरी करके अपनी बात को मनवा सकते हैं। जाटों को प्रदेश सरकार द्वारा दी गई राहत और मदद पर कहा कि प्रदेश में तांडव मचाने वालों को नौकरी और 10-10 लाख रुपये देकर बाकी समाज के साथ अन्याय किया गया है। कार्यक्रम में धीन गांव के सरपंच नवनीत सैनी और सैनी समाज ने स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें