फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे न मानने पर कर्मचारियों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में कर्मचारियों ने जताया रोष
विज्ञापन

अंबाला सिटी। हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर यूनियन की ओर से जिला कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार की ओर से मानी गई मांगों को अधीक्षक अभियंता जन स्वास्थ्य परिमंडल नहीं मान रहा है जिसको लेकर सभी कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी लिखित में मांगों को अधीक्षक अभियंता को दिया जा चुका है फिर भी कर्मचारियों के विरोध की नीति ही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार तथा उच्च अधिकारियों द्वारा लिखित पत्र देने के बाद भी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का वेतन बैंक के माध्यम से नहीं दिया जा रहा तथा सेवा नियमों के साथ अपने मनमाफिक बदलाव करके वरिष्ठ कर्मचारी को छोड़कर जूनियर कर्मचारी की एसीआर मांग कर पदोन्नति की तैयारी कर ली गई है जोकि नियमों के खिलाफ है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य आरोप लगाते हुए कर्मचारियों की मांगों को जल्द लागू करने की मांग की। इस मौके पर सतपाल वर्मा, राजकुमार राणा, राजकुमार, सतीश कुमार, सतविंद्र सिंह, संजय खान, बलबीर सिंह, सुरिंद्र सैनी, कुलदीप सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें