फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 100 बेड का अस्पताल तैयार,सीएम जल्द करेंगे उद्घाटन

Fri, 06 Feb 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने वीरवार को उपमंडल नागरिक अस्पताल में लगभग 41.65 करोड़ की लागत से बनाए जा रहें 50 से 100 बेड वाले नवनिर्मित अस्पताल का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं सहित तैनात होने वाले चिकित्सकों की जानकारी ली।
विज्ञापन

एसडीओ विरेंद्र सिंह ने बताया, अस्पताल के निर्माण से संबंधित सभी कार्य पूरे कर लिए गए है, फिनिशिंग का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान तीनों तलों के साथ-साथ छत पर लगे सोलर प्लांट के साथ अन्य कार्यों का भी जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नवनिर्मित अस्पताल तीन मंजिला होगा। इसमें सामान्य वार्ड, निजी वार्ड, वीआईपी वार्ड, माईनर ओटी, कॉन्फ्रेंस हॉल, डायलिसिस वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, लेबर रूम, लिफट, सोलर पॉवर प्लांट के साथ अन्य चिकित्सा सुविधाएं शामिल रहेंगी। इस दौरान उपायुक्त ने इस मौके पर अस्पताल में आए मरीजों से भी बातचीत की और उन्हें यहां पर मिली रही चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें