अंबाला। टोबा गांव में आवारा कुत्तों के हमले में घायल अविराज चंडीगढ़ जीएमसीएच सेक्टर-32 में उपचा
अंबाला। टोबा गांव में रविवार को 10 आवारा कुत्तों के एक झुंड ने गली में खेल रहे सात वर्षीय अविराज पर हमला कर दिया। जगह-जगह काटने पर बालक जान बचाने के लिए खेतों की तरफ दौड़ा तो कुत्तों ने पीछा नहीं छोड़ा। कपड़े नोंचकर नीचे गिरा लिया और देखते ही देखते कुत्तों के झुंड ने बच्चे के आधे सिर की खाल तक नोंच डाली। चीख पुकार सुनकर एक ग्रामीण की नजर बच्चे पर पड़ी। शोर मचाने के बाद अन्य ग्रामीणों को इकट्ठा कर कुत्तों को डंडे व पत्थरों से खदेड़ दिया। रविवार शाम को कैंट के नागरिक अस्पताल से एंटी रेबीज का टीका लगाने के लिए चंडीगढ़ जीएमसीएच-सेक्टर 32 भेज दिया गया, जहां वह उपचाराधीन है।
टांगों, हाथों, बाजू से लेकर पीठ, कमर में जगह-जगह आए 40 घाव
घायल अविराज की मां नेहा ने बताया कि कुत्तों ने बेटे की टांगों, हाथों, बाजू से लेकर पीठ, कमर में जगह-जगह काट लिया। शरीर में करीब 40 जगह घाव हैं। सिर के ऑपरेशन के लिए चंडीगढ़ अस्पताल में दाखिल किया गया है। ऑपरेशन के साथ-साथ प्लास्टिक सर्जरी भी होगी। नेहा ने बताया कि उसके पास तीन बच्चे हैं। पति का पहले देहांत हो चुका है। बेटा अविराज पड़ोसी के आठ वर्षीय बालक के साथ खेल रहा था। कुत्तों के हमले के बाद पड़ोसी का बच्चा तो साइकिल पर भाग गया। कुत्तों के झुंड ने बेटे पर हमला कर जगह-जगह से नोंच दिया।
हमले के बाद सहमे ग्रामीण, आवारा कुत्तों को पकड़ने की उठाई मांग
रविवार शाम को हुई इस वारदात के बाद ग्रामीण भी सहम गए। घायल की मां नेहा व अन्य ग्रामीणों ने गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों से बचाव के लिए टेंडर लगाकर उन्हें पकड़ने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यह आवारा कुत्ते आए दिन किसी न किसी के पीछे पड़कर हमला कर देते हैं।
अंबाला। टोबा गांव में आवारा कुत्तों के हमले में घायल अविराज चंडीगढ़ जीएमसीएच सेक्टर-32 में उपचा