फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला पहुंची बीएस -6 मानक की 10 नई सामान्य बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बीएस-6 मानक की 10 नई सामान्य बसें अंबाला पहुंच गईं। शेष पांच वातानुकूलित बसों के जल्द आने की उम्मीद है। इन बीएस-6 मानक की 10 नई सामान्य बसों को ऊना, लखनऊ, अमृतसर, नारनौल, दिल्ली और शिमला के लंबे मार्गों पर चलाया जाएगा। वहीं लंबे मार्ग पर संचालन कर रही पुरानी बसों को हटाकर इनकी जगह नई बसों को लगा दिया जाएगा। जो यात्रियों को और भी ज्यादा बेहतर सुविधाएं देंगी। इन नई बसों में तेल की खपत कम होगी। इसके साथ ही यह बसें पर्यावरण के हिसाब से भी उचित हैं।
विज्ञापन

इन रूटों पर होगा नई बसों का संचालन

विभाग द्वारा हिमाचल के ऊना, लखनऊ, अमृतसर, नारनौल, दिल्ली और नारायणगढ़ से शिमला मार्ग पर संचालन कर रही पुरानी बसों को हटा दिया जाएगा। इसके बाद जल्द ही इन पुरानी बसों के जगह बीएस-6 मानक की 10 नई सामान्य बसों को लगा दिया जाएगा। वर्तमान में हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो की बसें पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू व विभिन्न जिलों में संचालन कर रही हैं। यह बसें यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचा रही हैं। अंबाला डिपो के पास करीब 175 बसें हैं। अब 10 नई बसें आने के बाद इनकी संख्या 185 हो गई है।



वर्जन

मंगलवार को बीएस -6 मानक की 10 नई सामान्य बसें अंबाला पहुंच चुकी हैं। लंबे मार्ग पर संचालन कर रही पुरानी बसों को हटाकर उनकी जगह इन नई बसों को लगा दिया जाएगा। जिससे यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें