फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किलोमीटर स्कीम की 10 बसें दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के रूट पर चलाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डिपो में पिछले सप्ताह किलोमीटर स्कीम के तहत बीएस-6 मानक की 10 बसें शामिल हुई थी। इन सभी बसों को लंबे मार्ग पर लगाया दिया है। यह बसें दिल्ली- लुधियाना, दिल्ली चंडीगढ़, दिल्ली पटियाला व अन्य मार्ग पर संचालन कर रही हैं। जब से दिल्ली ने बीएस- 4 मानक की बसों की एंट्री बंद की है। तब से किलोमीटर स्कीम की यह बसें दिल्ली नहीं जा रही थी। इसके बाद से विभाग द्वारा बीएस- 4 मानक की बसों को दिल्ली के अलावा अन्य मार्ग पर लगाया गया था।
विज्ञापन

दिल्ली- लुधियाना रूट पर चार बसें
रोडवेज के अधिकारियों ने दिल्ली- लुधियाना मार्ग पर चार बसों को लगाया गया है। यह चारों बसें दिल्ली ओर लुधियाना से आना जाना करेंगी। अंबाला छावनी से बस दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके बाद दिल्ली से लुधियाना जाएगी। यहां पर रात्रि ठहराव होगा। इसके बाद लुधियाना से सुबह 4:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। सुबह 7:30 बजे अंबाला छावनी पहुंचेगी। इसी तरह से दिल्ली से चंडीगढ़ और दिल्ली से पटियाला मार्ग पर चार बसों का संचालन शुरू किया है। यह बस अंबाला कैंट से दिल्ली, दिल्ली से चंडीगढ़ मार्ग पर संचालन कर रही है। इसके अलावा दो बसों को अन्य मार्ग पर लगाया है। संवाद
विज्ञापन


वर्जन....
किलोमीटर स्कीम के तहत दिल्ली- लुधियाना मार्ग पर चार बस, दिल्ली चंडीगढ़, दिल्ली पटियाला मार्ग पर चार बस और दो बसों को अन्य मार्ग पर लगाया है।
बहादुर सिहं, कार्यशाला निरीक्षक, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें