फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निर्धारित रूट के अलावा दूसरे मार्ग की सवारी बैठा रहे प्राइवेट बस चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी बस अड्डे से प्राइवेट बस चालक निर्धारित रूट के अलावा दूसरे मार्ग की सवारी बैठा रहे हैं। मामला संज्ञान में आते ही बस अड्डा अधीक्षक ने दो निजी बस चालक के परिचालकों को काबू किया। इसके बाद उन्होंने दोनों परिचालकों से यात्रियों की टिकट के रुपये वापस दिलाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को अंबाला छावनी बस अड्डे पर अंबाला सिटी से लाडवा जा रही निजी बस के चालक ने कैथल की सवारी अपनी बस में बैठा ली और उसकी टिकट काटकर 50 रुपये भी ले लिए। इसी तरह से अंबाला कैंट से पीपली जाने वाली प्राइवेट बस चालक ने पानीपत और रोहतक की तीन सवारियों से 100-100 रुपये लेकर उन्हें भी टिकट काटकर दे दिया। इस दौरान कैथल निवासी शिवालिक साहनी, बिहार के जिला खगरिया और गांव सुम्भा निवासी पवन राम, उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी भूप सिंह ने बताया कि पहले वह बस में बैठ गए थे। टिकट भी कटवा ली थी मगर उन्हें उतार दिया गया। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने दूसरी बस से भेजा। संवाद

वर्जन.....
लाडवा और अन्य निजी बस चालक ने कैथल, पानीपत और रोहतक की सवारियों को अपनी बस में बैठा लिया और टिकट काट दी। इसके बाद उन परिचालकों से यात्रियों के रुपये वापस दिलवाए और उन्हें दूसरी बस में बैठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजबीर, अड्डा अधीक्षक, बस स्टैंड अंबाला छावनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें