फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी बाप ने बच्चे को कुचल दिया पत्थर से

Sat, 22 Feb 2014 12:36 PM IST
अमर उजाला, बावल (रेवाड़ी)
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर दो में शराब के लिए पैसे न मिलने पर एक बाप ने अपने तीन माह के बच्चे की पत्थर से मार मौत के घाट उतार दिया। दिल दहला देने वाला इस घटना से क्षेत्र में सनसनीखेज फैल गई।
विज्ञापन


उत्तराखंड का रहने वाला मनोज अपने परिवार के साथ दो माह पहले ही बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेक्टर दो में किराए के मकान में रह रहा था। वह तथा उसकी पत्नी दोनों मजदूरी करते हैं। मनोज की पत्नी ने तीन माह पहले ही एक बेटे को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि मनोज शराब का आदि है। बृहस्पतिवार को उसने पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे।

पत्नी के मना करने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिससे वह अपने तीन माह के बेटे राजू को अपने साथ लेकर घर से बाहर निकल गया। देर शाम जब वह अकेले घर लौटा तो पत्नी ने बच्चे के बारे में पूछा, लेकिन उसने उसे कुछ नहीं बताया। इस पर पत्नी अनीता ने इसकी सूचना थाना कसौला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


मगर पुलिस उस समय अवाक रह गई जब उसका बेटा सेक्टर दो के साथ लगते एक पार्क में पेड़ के पत्तों के नीचे दबा मिला। बच्चे का शव देखकर अनीता बुरी तरह फूट-फूटकर रोने लगी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्चे की हत्या पत्थर से मारकर बताया है। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इसी के चलते उसने अपने ही बेटे की हत्या की है। जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें