हरियाणा के जिला फतेहाबाद में भारत नौजवान सभा की ओर से मंगलवार को गांव धांगड़ में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ।
कार्यक्रम में हाई जंप, लांग जंप, 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विष्णु नैन मुख्य अतिथि थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच आत्मा राम और जिला परिषद के उपाध्यक्ष दीपक भिरड़ाना ने की। मुकाबले में अनीश भादू और सुबाला भादू को बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। आदर्श हाईस्कूल ओवरऑल विजेता रहा।
35 किलोग्राम लड़के रस्सा कस्सी में आदर्श विद्या मंदिर प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वितीय रहा। 35 किलोग्राम लड़के कबड्डी में आदर्श हाई स्कूल प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वितीय रहा।
35 किलोग्राम 200 मीटर दौड़ में गुरु जम्भेश्वर स्कूल के प्रीतम पहले, रावमा विद्यालय के मुकेश द्वितीय और गुरु जम्भेश्वर के मुकेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
35 किलोग्राम 400 मीटर दौड़ में रावमा विद्यालय के सुशील प्रथम, गुरु जम्भेश्वर स्कूल के प्रीतम द्वितीय और गुरु जम्भेश्वर स्कूल के सुखविन्द्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
35 किलोग्राम 200 मीटर दौड़ लड़कियों में आदर्श विद्या मंदिर की सुमनबाला भादू प्रथम, पूनम काकड़ ने द्वितीय और पूजा सिहाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
45 किलोग्राम रस्सा कस्सी में में आदर्श विद्या मंदिर प्रथम, गुरु जम्भेश्वर स्कूल द्वितीय रहा। 55 किलोग्राम लड़कों के रस्सा कस्सी में आदर्श विद्या मंदिर प्रथम, गुरु जम्भेश्वर स्कूल द्वितीय रहा।
55 किलोग्राम लांग जंप में आदर्श विद्या मंदिर के अनीश भादू प्रथम, गुरु जम्भेश्वर स्कूल के मुकेश द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मंगल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विष्णु नैन ने कहा कि खिलाड़ियाें को हमेशा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में मिली हार से खिलाड़ी को सबक लेना चाहिए और हार से कभी निराश न होते हुए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर कृष्ण, विनोद काकड़, कृष्ण अवस्थी, सुशील खिचड़, पवन, अशोक, राजू मोंगा, अनिल जांगड़ा, अनिल सिहाग, विनोद, बबलू सोनी, सतीश उपस्थित थे।