फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 22 घायल

Sat, 02 Nov 2013 01:14 PM IST
नारनौल/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बसीरपुर के पास शुक्रवार शाम ट्रक और टेंपो की टक्कर में चालक की मौत और 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


टेंपो में सवार सभी लोग धनतेरस की खरीददारी कर नारनौल से अपने-अपने गांव लौट रहे थे। सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने 16 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक रेफर कर दिया।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घायलों के परिजनों ने इलाज में देरी पर जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए।
विज्ञापन


शुक्रवार सायं करीब चार बजे गांव घाटासेर निवासी टेंपो चालक पप्पू नारनौल से सवारियां लेकर घाटासेर जा रहा था। करीब पांच बजे बसीरपुर के निकट एक ट्रक ने अपने आगे चल रही स्कार्पियो को टक्कर मार पलट दिया।

इसके बाद सामने से आ रहे टेंपो को टक्कर दे मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो सड़क पर ही पलट गया।

ये हुए घायल

इस दुर्घटना में टेंपो चालक गांव घाटासेर निवासी रोहताश की मौत हो गई। वहीं, गांव घाटासेर निवासी शालू (30) पत्नी मनोज, बसीरपुर निवासी सुनीता (30) पत्नी जोगेंद्र, घाटासेर निवासी रेशमा (35) पत्नी बबरूभान, तलोट निवासी सागर सोनी (35), घाटासेर निवासी सतपाल (30) पुत्र श्योचंद, घाटासेर निवासी कृष्णा (25) पत्नी सतपाल, घाटासेर निवासी चौथराम (49) पुत्र दुर्गाप्रसाद, बसीरपुर निवासी लक्ष्मी (70), कारोली निवासी निकिता (24) पत्नी प्रकाश, बसीरपुर निवासी कृष्णा (42) पत्नी अशोक कुमार, कारोली निवासी शीला (21) पुत्री छाजूराम, घाटासेर निवासी कौशल्या (40) पत्नी छोटेलाल, घाटासेर निवास विद्या (60) पत्नी गोकलराम, गोकलराम (65) पुत्र संपतराम, बसीरपुर निवासी ममता (27) पत्नी बिरेंद्र, तलोट निवासी संतोष पत्नी ललित सहित टेंपो में सवार सभी करीब 22 लोग घायल हो गए।
 
एक ही चिकित्सक, इलाज में देरी पर बवाल
घायलों को नारनौल के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन आपातकालीन वार्ड में केवल एक चिकित्सक थे। इस वजह से इलाज में देरी हुई, जिस पर परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


बाद में आनन फानन में अस्पताल में पहुंचे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद लगभग 16 घायलों को आगामी उपचार के लिए रेफर कर दिया। कई घायल इलाज के इंतजार में तड़पते रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें