हरियाणा में बादली क्षेत्र के गांव गुभाना में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। पुलिस ने शहर के सामान्य अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार गुभाना निवासी कृष्ण चालक का काम करता था। काफी दिनों से वह काम पर नहीं जा रहा था और वह शराब का सेवन भी करता था। उसने बुधवार की सुबह जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली।