फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से दो एकड़ ग्वार की फसल जली

Fri, 22 Nov 2013 09:44 PM IST
नारनौल/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के नारनौल में गांव खोड़ में शुक्रवार को एक किसान के खेत में आग लगने से दो एकड़ की ग्वार की फसल जलकर राख हो गई। आगजनी में पीड़ित किसान को 60 हजार से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पीड़ित किसान ने पुलिस में मामला दर्ज करवाकर प्रशासन से आग से हुए नुकसान की गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजे की मांग की है।

जानकारी के अनुसार गांव खोड़ निवासी महेंद्र सिंह ने अपने खेत पर दो एकड़ जमीन पर ग्वार की फसल तैयार की थी।

फसल पकने पर महेंद्र सिंह ने उसकी कटाई कर खलिहान में एकत्रित कर दी थी।

शुक्रवार सुबह अचानक ग्वार की खलिहान में आग लग गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने आग की लपटें देखी तो घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर पानी और रेत डालकर काबू पाया लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन


महेंद्र ने बताया कि आगजनी में उसे हजारों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें