फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले तक सैलानियों को पहुंचाएंगी 53 बसें

Thu, 16 Jan 2014 11:16 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड मेले में आने वाले सैलानियों के लिए रोडवेज 53 बसें चलाएगा। मेले के लिए चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों की समय सारिणी तय कर ली गई है। मेले के लिए यात्रियों को सुबह 8:10 बजे से लेकर रात 9:30 बजे तक बसें मिलेंगी।
विज्ञापन


रोडवेज ने 27 बसों को बल्लभगढ़ बस डिपो और एनआईटी दशहरा ग्राउंड बस अड्डे से चलाने का फैसला किया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार ज्यादा बसें चलेंगी। पिछले वर्ष 22 बसें चलीं थीं। इस बार यात्रियों को प्रत्येक 30 मिनट के अंतराल पर बस मिलेगी।

अधिकारियों के मुताबिक, सूरजकुंड मेले के लिए हरियाणा रोडवेज की 20 बसें दिल्ली भी भेजी जाएंगी। यह फरीदाबाद से चलने वाली 27 बसों से अलग होंगी, जोकि दिल्ली आईएसबीटी और शिवाजी स्टेडियम से मिलेंगी, जबकि गुड़गांव से छह बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ डिपो के यातायात प्रबंधक डॉ. व्योम शर्मा ने बताया कि मेला शुरू होने में थोड़ा ही समय रह गया है, इसके लिए कर्मचारियों को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए गए हैं।  

मेट्रो स्टेशन से मेले तक मिनी बसें
बदरपुर मेट्रो स्टेशन से सूरजकुंड मेले के लिए चार मिनी बसों को भी चलाया जाएगा, जो लोग नोएडा एवं दिल्ली से मेट्रो से आएंगे, उनको इससे सुविध होगी।

ये हैं रूट
बल्लभगढ़ बस स्टैंड से गुडईयर चौक, वाईएमसीए चौक, बाटा मोड़, हार्डवेयर चौक, एक-दो चौक, एनआईटी बस स्टैंड, बीके चौक, तीन नंबर, केसी, पटेल चौक, सेक्टर-21 बी, सी, अनखीर चौक, सिद्धदाता आश्रम, मानव रचना यूनिवर्सिटी, अनंगपुर चौक, ग्रीन फील्ड कॉलोनी गेट नंबर चार और दो, दयाल नगर, एसओएस मोड़, अनंगपुर चौक और सूरजकुंड।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें