फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Accident: बस और कार में टक्कर, दो भाइयों की हुई मौत और चार लोग घायल

Wed, 23 Jul 2025 01:48 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कुरुक्षेत्र

सार

पिहोवा रोड पर गांव लोहार माजरा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बस और कार में टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिहोवा रोड पर लोहार माजरा गांव के पास बुधवार दोपहर 12 बजे एक निजी बस और क्रेटा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए लोकनायक जय प्रकाश नारायण जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से महिला को शहर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। वहीं, मामा को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज व अस्पताल करनाल और भांजे को पीजीआई चंड़ीगढ़ रेफर कर दिया ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सारसा गांव निवासी सुखदेव अपने भाई गुरुदेव को दिमागी स्थिति ठीक न होने के कारण करनाल इलाज के लिए ले जा रहा था। कार में उनके मौसेरे भाई रोहताश और कुलदीप भी सवार थे। रास्ते में सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई, जिसमें गुरुदेव और कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। सुखदेव, रोहताश और बस में सवार एक महिला यात्री को गंभीर चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया जा रहा है कि हादसा सड़क पर चल रहे कांवड़ियों को बचाने के चक्कर में हुआ। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ियां हटवाकर खुलवाया। प्रारंभिक जांच में ओवर स्पीड हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है। पुलिस बस चालक और वाहन मालिक की जानकारी जुटा रही है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें