सरकारी कॉलेज के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने एक महिला को बच्चा चोरी करने के आरोप में पकड़ लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
अंबाला छावनी के सरकारी कॉलेज के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने एक महिला को बच्चा चोरी करने के आरोप में पकड़ लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला ने बताया कि वह राजस्थान की रहने वाली है। उसके पति ने दस हजार रुपये लेकर बच्चे को जालंधर मे बेच दिया था।
विज्ञापन
29 जून से बच्चा था लापता
वहीं, स्थानीय निवासियों ने बताया कि 9 साल का बच्चा 29 जून की सुबह गायब हुआ था। उसे काफी ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। आज फिर जब यह महिला दोबारा से बच्चा उठाने आई तो लोगों ने इसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सदर थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि एक महिला को डायल 112 ने सुपुर्द किया है। मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है।