फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर घटना की निंदा पर भड़का कट्टरपंथी: यूट्यूबर ने वीडियो पोस्ट कर मामले की भर्त्सना की, व्यक्ति ने जान से मारने की दी धमकी

Fri, 01 Jul 2022 08:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

यूट्यूबर ब्रजभूषण दुबे ने हाल ही में उदयपुर की घटना की निंदा की थी और अपने चैनल पर इसका वीडियो पोस्ट किया था। इसके कुछ घंटे बाद एक व्यक्ति द्वारा उनको जान से मारने धमकी दी गई थी। कुछ देर बाद कमेंट डिलीट कर दिया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
यूट्यूबर ब्रजभूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के यूसुफपुर खड़वा निवासी पूर्वांचल के यूट्यूबर ब्रजभूषण दुबे को जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित ने इसकी शिकायत वाराणसी के एडीजी जोन, डीजीपी और मुख्यमंत्री से की है। पुलिस धमकी देने वाले की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


ब्रजभूषण दुबे समसामयिक मुद्दों पर अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। उन्होंने उदयपुर की घटना की निंदा की थी और अपने चैनल पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया था। इसके कुछ घंटे बाद एक व्यक्ति ने उनको जान से मारने की धमकी दी। हालांकि कुछ देर बाद कमेंट डिलीट कर दिया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

वहीं ब्रजभूषण दुबे ने धमकी भरे कमेंट का स्क्रीनशॉट ले लिया था और इसकी शिकायत वाराणसी के एडीजी जोन, डीजीपी और मुख्यमंत्री से की है। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि ब्रजभूषण दुबे और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। पुलिस मामले को गंभीरता से देख रही है। साथ ही धमकी देने वाले के पते की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें