फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान राप्ती और गोर्रा नदी में युवक-किशोर डूबे

Fri, 23 Oct 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रतिमा विसर्जन और नहाने के दौरान राप्ती व गोर्रा नदी में डूबने से एक युवक और एक किशोर लापता हो गए। खोराबार थाना क्षेत्र के डुमरी घाट पर बुधवार शाम हादसा हुआ, जबकि झंगहा इलाके के उपधौलिया घाट पर बृहस्पतिवार को किशोर डूब गया। दोनों हादसों में पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

खोराबार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के पास बुधवार शाम राप्ती नदी में नहाने उतरा 35 वर्षीय संजय पासवान गहरे पानी में जाने के बाद लापता हो गया। उस समय घाट पर प्रतिमा विसर्जन हो रहा था। शाम करीब चार से पांच बजे के बीच हुई घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। बुधवार देर रात तक उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी थी। बृहस्पतिवार सुबह उसकी पहचान नौवा अब्बल बारी टोला निवासी रामवृक्ष के पुत्र संजय के रूप में हुई।
थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। संजय के एक बेटा और एक बेटी हैं। उसकी पत्नी तीन वर्ष से लापता है। बेटे की तलाश में नदी किनारे पहुंचे बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

उधर, झंगहा थाना क्षेत्र के उपधौलिया घाट पर बृहस्पतिवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 17 वर्षीय रवि निषाद गोर्रा नदी में डूब गया। वह राजी जगदीशपुर के अहिरवाती टोला निवासी गोपाल निषाद का पुत्र है। हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजन ने उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर झंगहा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की।
रवि अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसकी एक छोटी बहन खुशबू है। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे के नदी में लापता होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और बचाव दल लापता युवक व किशोर की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें