फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: भाई की डिग्री पर सेना में नौकरी कर रहा युवक, केस दर्ज

Mon, 13 Jun 2022 11:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरोप है कि सदरे आलम से बदरे आलम बना युवक नूरजहां को पत्नी मानने से ही इनकार कर दिया। इसी से नाराज नूरजहां पिपराइच थाने पहुंची और केस दर्ज कराई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में भाई की डिग्री पर सेना में नौकरी करने वाले युवक समेत 11 लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उधर, पुलिस ने सेना को पत्र लिखकर फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे युवक के बारे में जानकारी देने की बात कही है। पूरा मामला पत्नी की शिकायत के बाद सामने आया है।

विज्ञापन


दरअसल, फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे युवक ने दस्तावेज में पत्नी मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वह पुलिस में पहुंच गई। पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, करमैनी निवासी फारुक की बेटी नूरजहां की शादी 2017 में गीडा के सरया निवासी सदरे आलम से हुई थी।

पत्नी का आरोप है कि पति सदरे आलम ने अपने बड़े भाई बदरे आलम के प्रमाणपत्र पर सेना में नौकरी हासिल कर ली है। आरोप है कि सदरे आलम से बदरे आलम बना युवक नूरजहां को पत्नी मानने से ही इनकार कर दिया। इसी से नाराज नूरजहां पिपराइच थाने पहुंची और केस दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी बदरे आलम को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें