आदर्श नगर सिंघड़िया में एक डायग्नोस्टिक सेंटर में घुसकर छेड़खानी, तोड़फोड़ व लूटपाट करने का मामला सामने आया है। कैंट पुलिस ने मामले में डायग्नोस्टिक सेंटर के मालिक आनंद सिंह की तहरीर पर सोमवार यानी 28 नवंबर की देर रात दो नामजद व 20 अज्ञात पर असलहा लेकर बलवा करने, मारपीट, छेड़खानी, लूट व तोड़फोड़ करने का केस दर्ज किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी क्षेत्र के आदर्श नगर सिंघड़िया में एक डायग्नोस्टिक सेंटर में घुसकर छेड़खानी, तोड़फोड़ व लूटपाट करने का मामला सामने आया है। कैंट पुलिस ने मामले में डायग्नोस्टिक सेंटर के मालिक आनंद सिंह की तहरीर पर सोमवार यानी 28 नवंबर की देर रात दो नामजद व 20 अज्ञात पर असलहा लेकर बलवा करने, मारपीट, छेड़खानी, लूट व तोड़फोड़ करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
एफआईआर में दर्ज तहरीर के अनुसार, गायत्री नगर निवासी आनंद सिंह कैंट इलाके के सिंघड़िया आदर्श नगर में समधि डायग्नोस्टिक सेंटर चलाते हैं। उनके सेंटर पर 26 वर्षीय नीशु नामक युवती कर्मचारी के रूप में काम करती है। आरोप है कि 27 नवंबर 2022 की दोपहर गायत्री नगर निवासी जतिन व वशीम अख्तर नामक युवक अपने 20 साथियों संग डायग्नोस्टिक सेंटर में घुस गए।
दोनों महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी करने लगे। किसी तरह महिला कर्मचारी ने दूसरे कमरे में खुद को बंद कर अपनी आबरू बचाई। इसके बाद दोनों युवक हाथ में असलहा लेकर संचालक आनंद सिंह को मारने लगे, जिससे उनकी आंख में चोट लग गई। बाद में उक्त लोगों ने सेंटर में रखा कम्प्यूटर, लैपटॉप व मंदिर तोड़ दिया।
विज्ञापन
जाते जाते आनंद सिंह का एंड्राइड मोबाइल फोन व कैश काउंटर से 2 लाख रुपये कैश भी लेते गए और धमकी दी कि लड़की को उसके हवाले कर दो नहीं तो सेंटर नहीं चला पाओगे। हालांकि सेंटर में सीसीटीवी कैमरा लगा है लेकिन खराब होने के नाते पुलिस को फुटेज नहीं मिल पाया।
इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।