फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो दिन से लापता युवक रजाई के खोल में बंधा मिला, हालत गंभीरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र में दो दिन से घर से लापता युवक बुधवार को कोटिया नाला किनारे रजाई के खोल में बंधा मिला। ग्रामीणों ने खोल खोला तो उसमें राम प्रवेश साहनी बेहोशी की हालत में पड़े थे। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल और वहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। राम प्रवेश की हालत गंभीर है और अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं।
राम प्रवेश दो दिन पहले रात में अचानक घर से लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला तो परिजन ने मंगलवार रात पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। बुधवार सुबह गांव के कुछ लोग कोटिया ताल की ओर गए थे। इसी दौरान नाले के किनारे रजाई का खोल पड़ा दिखाई दिया। उसमें कुछ बंधा होने का संदेह होने पर ग्रामीणों ने खोल खोला तो राम प्रवेश मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि गांव का ही एक परिवार राम प्रवेश को रात में जबरन उठा ले गया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे रजाई के खोल में बांधकर नाले में फेंक दिया गया। आरोप है कि घघसरा चौकी पर शिकायत के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार रात राम प्रवेश के परिजन की ओर से गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें