फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर से मजदूरी करने निकले युवक, गड्ढे में मिला शव

Mon, 21 Aug 2023 02:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो खोराबार (गोरखपुर)।

सार

इंस्पेक्टर खोराबार जयंत कुमार सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों ने बताया है कि वह शराब पीने का आदी था। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में खोराबार इलाके के डांगीपार के पास बंधे के नीचे गड्ढे मेंं मोहन प्रजापति (40) का शव मिला। वह घर से मजदूरी करने निकला था। पुलिस के अनुसार, युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डांगीपार निवासी मोहन प्रजापति शनिवार की सुबह घर से शहर में मजदूरी करने निकला था। देर शाम जब वापस नहीं आया तो परिजन खोजबीन करने लगे, लेकिन उनका पता नहीं चला। रविवार को मोहन का भाई उमेश शहर में मजदूरी करने जा रहा था। गांव के बाहर बंधे पर भीड़ लगी थी। जब वह वहां पहुंचा तो देखा कि उसका भाई मोहन गड्ढे में मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में मिनी सचिवालय अभी सपना, एक साल बीत गए टेंडर ही नहीं हो पाया
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन और स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उमेश ने बताया कि मोहन शराब पीने का आदी था। इस संबंध में इंस्पेक्टर खोराबार जयंत कुमार सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों ने बताया है कि वह शराब पीने का आदी था। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें