फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल

Wed, 14 Oct 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। मोतीराम अड्डा-झंगहा मार्ग पर रामपुर केरवनिया के पास सोमवार रात करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य घायलों का एम्स में इलाज चल रहा है। युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मोतीराम अड्डा के गोबर्धन टोला निवासी सतेंद्र निषाद (18) अपने मित्र अमन उर्फ छोटू पासवान के साथ झंगहा से मोतीराम अड्डा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान झंगहा थाना क्षेत्र के बरही निवासी सिम्मी (27) बाइक से मोतीराम अड्डा से बरही की तरफ जा रहे थे। खोराबार थाना क्षेत्र के रामपुर केरवनिया के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई।
हादसे में सतेंद्र, अमन और सिम्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सतेंद्र की मौत हो गई, जबकि अमन और सिम्मी का एम्स में उपचार चल रहा है। पुलिस ने सतेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सतेंद्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें