गोला के चिलवा निवासी संजीत 11वीं का छात्र था। उसकी दो बहने हैं, जो 9वीं में पढ़ती है। संजीत गांव में रहने वाले गोलू उर्फ राजाराम (19) के साथ बाइक से डाड़ी दवा लेने गए थे। लौटते समय सुबह 10.30 बजे के करीब विपरीत दिशा से आ रही जीप ने टक्कर मार दी और संजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोलू घायल हो गया।
गोरखपुर जिले में गोला इलाके के ड़डवा चौराहे के पास मंगलवार को जीप व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार संजीत (18) की मौत हो गई। संजीत मां-बाप का एकलौता बेटा था। हादसे में दूसरा युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक जीप लेकर फरार हो गया। उधर, शव रखकर स्थानीय लोगों ने जाम लगा दिया, वह मुआवजे की मांग कर रहे थे। करीब आधे घंटे बाद ग्यारह बजे पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को सड़क से हटाया और आवागमन शुरू कराया।
जानकारी के मुताबिक, गोला के चिलवा निवासी संजीत 11वीं का छात्र था। उसकी दो बहने हैं, जो 9वीं में पढ़ती है। संजीत गांव में रहने वाले गोलू उर्फ राजाराम (19) के साथ बाइक से डाड़ी दवा लेने गए थे। लौटते समय सुबह 10.30 बजे के करीब विपरीत दिशा से आ रही जीप ने टक्कर मार दी और संजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोलू घायल हो गया।
विज्ञापन
मौत के बाद स्थानीय लोग एकत्र हो गए और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिए। जाम की सूचना पर सीओ गोला फोर्स के साथ पहुंच गए और आश्वासन देकर लोगों को सड़क से हटाकर आवागमन शुरू कराए हैं। घायल को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।