फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 15.47 करोड़ की साइबर ठगी में खेसरहा का युवक घर से गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा पुलिस और साइबर सेल ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क की जांच में संदिग्ध युवक को मंगलवार को घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के बैंक खातों का संबंध नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज कुल नौ साइबर ठगी की शिकायतों में उसकी संलिप्तता मिली है, जिनमें करीब 15.47 करोड़ रुपये के ऑनलाइन वित्तीय फ्रॉड की बात सामने आई है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम का हिस्सा पहुंचा है, जिसे उसने निजी खर्च और ऑनलाइन गेमिंग के जरिये इधर-उधर स्थानांतरित किया।
मौके से साइबर ठगी से खरीदे गए दो मोबाइल, एक लैपटॉप, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। ठगी के नेटवर्क से ऐसे और कितने लोग जुड़े हैं और कितने खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि खेसरहा थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम एनसीआरपी और समन्वय पोर्टल पर संदिग्ध बैंक खातों की जांच कर रही थी। जांच में एसओ खेसरहा अनूप कुमार मिश्र ने जांच शुरू की तो क्षेत्र के बेलवालगुनही निवासी नसीम अहमद के बैंक खातों पर संदेह हुआ। वर्ष 2024-25 के दौरान उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों से नौ साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज मिलीं। जांच में पता चला कि एक म्यूल खाते के जरिये 15 करोड़ 47 लाख 63 हजार 520 रुपये का साइबर फ्रॉड से जुड़ा ट्रांजैक्शन दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें