फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सरयू नदी में नहाने गया युवक डूबा, तलाश जारी

Thu, 18 Nov 2021 07:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में डूब गया। बाहर खड़े दोनों बच्चे पिता के नदी से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब संदीप बाहर नहीं निकले तो बच्चे रोने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के खड़ेसरी गांव के सामने बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे सरयू नदी में नहाने गया 32 वर्षीय युवक डूब गया। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिचरा पट्टी दूबे गांव निवासी 32 वर्षीय संदीप कुमार परिवार सहित दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। तीन दिन पूर्व अपने ससुराल खड़ेसरी गांव में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। बृहस्पतिवार की सुबह संदीप कुमार अपने दोनों बच्चों को लेकर गांव के सामने सरयू नदी में नहाने गया था।

पहले दोनों बच्चों को नहलाकर बाहर निकाल दिया, इसके बाद स्वयं नहाने लगा। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में डूब गया। बाहर खड़े दोनों बच्चे पिता के नदी से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब संदीप बाहर नहीं निकले तो बच्चे रोने लगे।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर नाविकों ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने आसपास के गोताखोरों को बुलाकर नदी में डूबे युवक की खोजबीन के लिए लगा दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें