सिकरीगंज। स्थानीय कस्बे से महदेवा मार्ग पर बनकटी गांव के पास मंगलवार रात टेंपो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा एक निजी स्कूल के पास रात करीब 8:10 बजे हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के अनुसार, हादसे में बरीगांव निवासी बलजीत विश्वकर्मा (26) पुत्र रामदरश की मौत हो गई। वहीं ढकवा बाजार निवासी सूरज पुत्र फौजदार, उनकी पत्नी पूनम, बेला बुजुर्ग निवासी पंकज पुत्र रामशिव और ऐकडंगा निवासी प्रिंस घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि दशमी के अवसर पर मंगलवार रात सिकरीगंज-महदेवा मार्ग पर टेंपो और बाइक के बीच टक्कर हो गई। थाना प्रभारी आशीष दुबे ने बताया कि दुर्घटना में शामिल टेंपो पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।