फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आरटीओ में परिवहन मेला कल, एक ही स्थान पर मिलेंगी कई सेवाएं

Thu, 22 Oct 2026 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। संभागीय परिवहन कार्यालय गीडा में 23 अक्तूबर को परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला आम नागरिकों और वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग की सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा। इसका उद्देश्य राजस्व वृद्धि और त्वरित समाधान प्रदान करना है।
विज्ञापन


मेले में लंबित बकाएदार वाहन स्वामियों को पेनाल्टी में विशेष छूट मिलेगी। बकाए का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। भुगतान के लिए कैश काउंटर और डिजिटल माध्यमों की व्यवस्था होगी। नए वाहनों के पंजीकरण के लिए डीलर, बीमा और वित्तपोषक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
पुराने वाहनों को स्क्रैप कराकर नए वाहन खरीदने वालों को कर छूट और तत्काल पंजीकरण की सुविधा मिलेगी। निजी वाहनों को व्यावसायिक श्रेणी में बदलने के लिए एकल खिड़की सुविधा दी जाएगी। वाहन आरसी पर मोबाइल नंबर अद्यतन करने और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


मेले में मिलेंगी ये सुविधाएं
वाहन स्वामियों को पेनाल्टी में छूट का लाभ मिलेगा। बकाया कर और विभागीय शुल्कों का भुगतान डिजिटल माध्यमों से भी किया जा सकेगा। नए वाहनों का पंजीकरण और स्क्रैप किए गए वाहनों के बदले नए पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध होगी। निजी वाहनों को व्यावसायिक श्रेणी में बदलने और आरसी पर मोबाइल नंबर अद्यतन करने में मदद मिलेगी। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें