फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सोते समय सांप ने डसा, युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 30 Sep 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। स्थानीय क्षेत्र के जंगल सखनी के मक्खनपुर टोला में सोमवार रात बिस्तर पर सो रहे युवक को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे देर रात मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मेडिकल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मक्खनपुर टोला निवासी परदेशी का 21 वर्षीय बेटा उदय सिंह निषाद मोटर मैकेनिक का काम सीख रहा था। सोमवार शाम काम से लौटने के बाद खाना खाकर वह बिस्तर पर सो गया। कुछ देर बाद उसकी चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। उसकी कमर पर सांप के काटने का निशान देखकर परिजन घबरा गए और उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने युवक का उपचार शुरू किया, लेकिन मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उदय चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें