फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: करंट से झुलसे युवक की मौत

Sat, 21 Nov 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला। थाना क्षेत्र के हटवा गांव निवासी 25 वर्षीय युवक की शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह उनौली गांव में एक निर्माणाधीन मकान पर शटरिंग का काम कर रहा था। छत पर पाइप चढ़ाते समय वह मकान के पास से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह छिटककर नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे सीएचसी गोला ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि, परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल भी ले गए, लेकिन वहां भी उसे मृत बताया गया।
विज्ञापन

हटवा गांव निवासी रंजीत पुत्र श्यामसुंदर उनौली गांव में एक निर्माणाधीन मकान पर शटरिंग का काम करने गया था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह छत पर पाइप चढ़ा रहा था। इसी दौरान पाइप मकान के पास से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया। करंट लगने से रंजीत छिटककर नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से झुलस गया।
स्थानीय लोग उसे तत्काल सीएचसी गोला लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। इसके बाद परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौटने लगे। मृतक के चाचा राजेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर सीएचसी गोला के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि करंट लगने के बाद शाम करीब पांच बजे रंजीत को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दो घंटे तक कोई डॉक्टर उसे देखने नहीं आया। इसके बाद पहुंचे एक चिकित्सक ने रेफर करने का कागज दे दिया।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएन ठाकुर ने बताया कि युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। परिजनों को मृत्यु से संबंधित कागजात भी दिए गए थे, लेकिन वे विवाद कर रहे थे और शव को अपने निजी वाहन से लेकर चले गए। वहीं, थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि युवक की करंट से मौत होने की जानकारी मिली है। हालांकि, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें