फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक को लोहे की रॉड से पीटा, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज; देखें वीडियो

Tue, 10 Nov 2026 05:45 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

जौड़ा खुर्द निवासी इंद्रकेश पुत्र अशोक घटही मां के स्थान पर स्थापित मूर्ति के विसर्जन में शामिल होने गया था। इसी दौरान नगर पंचायत पनियरा के धगरहवां टोले से भी लोग मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि इसी बीच नगर पंचायत पनियरा निवासी सन्नी गुप्ता अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और इंद्रकेश पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनियरा थाना क्षेत्र के रजौड़ा खुर्द स्थित घटही मां के स्थान पर सोमवार शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की लोहे की रॉड से पिटाई कर दी गई। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Trending Videos

जौड़ा खुर्द निवासी इंद्रकेश पुत्र अशोक घटही मां के स्थान पर स्थापित मूर्ति के विसर्जन में शामिल होने गया था। इसी दौरान नगर पंचायत पनियरा के धगरहवां टोले से भी लोग मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि इसी बीच नगर पंचायत पनियरा निवासी सन्नी गुप्ता अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और इंद्रकेश पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन

चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घटना चर्चा में है। इस संबंध में थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर सन्नी गुप्ता, बिरजू निषाद, सत्येंद्र कुमार और आकाश गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें