फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बातचीत से इनकार करने पर युवक से मारपीट, प्राथमिकी

Mon, 13 Apr 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली (कुड़िया) निवासी दीपक (19) ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 11 अप्रैल की दोपहर गांव के ही विक्की के कहने पर सतेंद्र ने चार से पांच साथियों के साथ रास्ते में उसे घेरकर मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि, विक्की बाहर रहता है और उससे उसकी बातचीत बंद है। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों से कहकर उसकी पिटाई करवा दी। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने बताया कि आरोपी विक्की, सतेंद्र और उनके चार से पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें