फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: शराब पीने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Oct 2022 10:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरोप है कि इसके बाद उमेश ने चाकू से राजू पर हमला कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में तरंग क्रॉसिंग ओवरब्रिज के पास बुधवार देर रात शराब पीने के विवाद में युवक ने अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। गर्दन व चेहरे पर घाव लगने से घायल युवक को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उधर, केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


 पकड़े गए आरोपी की पहचान हुमायूंपुर उत्तरी निवासी उमेश उर्फ गांधी सिंह के रूप में हुई। वह मूलरूप से बिहार, गोपालगंज का निवासी है। जानकारी के मुताबिक, बेलघाट क्षेत्र के बिलाव उर्फ शाहपुर निवासी राजू जायसवाल देर रात तरंग क्रॉसिंग ओवरब्रिज के पास गए थे।

शराब पीने के दौरार उमेश से राजू का विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद उमेश ने चाकू से राजू पर हमला कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें